Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ईरान संकट पर केंद्र सरकार ने बनाई 3 मंत्रियों की समन्वय समिति, अमित शाह करेंगे अगुवाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से घबराहट का माहौल बनाने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा है. अब खबर है कि सरकार ने मौजूदा वैश्विक हालात में समन्वय के लिए 3 मंत्रियों की एक खास समिति का गठन किया है. इस समिति की अगुवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.

12 Mar 2026

ईरान संकट पर केंद्र सरकार ने बनाई 3 मंत्रियों की समन्वय समिति, अमित शाह करेंगे अगुवाई

लगातार खींचते ईरान संकट और इससे देश में बढ़ती गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से घबराहट का माहौल बनाने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा है. अब खबर है कि सरकार ने मौजूदा वैश्विक हालात में समन्वय के लिए 3 मंत्रियों की एक खास समिति का गठन किया है. इस समिति की अगुवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.

केंद्र की मोदी सरकार ने मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए समन्वय बनाए रखने के लिए 3 सदस्यीय मंत्रियों की समिति का गठन किया है. इस खास समिति की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. शाह के अलावा समिति में शामिल 2 अन्य मंत्री होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी.

सभी मंत्रालयों-राज्यों से करेगी समन्वय
इस समूह की ओर से पहले ही कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं. ये तीनों मंत्री देश के अन्य संबंधित मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के साथ समन्वय करेंगे.

अब गैस संकट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी ने देश में संभावित ईंधन संकट और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने इसके लिए मोदी सरकार की विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया , उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते सरकार ने रणनीति नहीं बदली तो आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. देश में एलपीजी की समस्या बढ़ सकती है.

राहुल गांधी लोकसभा में देंगे भाषण
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को 4 बजे के करीब लोकसभा में अपना भाषण देंगे, माना जा रहा है कि वह मध्य पूर्व के हालात और देश में एलपीजी गैस की बढ़ती किल्लत पर अपनी बात रख सकते हैं. उनके भाषण के बाद जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सरकार की ओर से अपना पक्ष रखेंगे.

इससे पहले सूत्रों के हवाले के बताया गया कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को निर्दश दिया है कि कुछ लोग वर्तमान स्थिति को घबराहट की स्थिति बदलने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह के लोगों पर कड़ी नजर रखनी होगी. मंत्रियों को सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने को कहा गया है ताकि विपक्ष के प्रचार का आक्रामक तरीके से जवाब दिया जा सके.

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईरान संकट पर केंद्र सरकार ने बनाई 3 मंत्रियों की समन्वय समित
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से घबराहट का माहौल बनाने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा है. अब खबर है कि सरकार ने मौजूदा वैश्विक हालात में समन्वय के लिए 3 म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News